टेलर स्विफ्ट ने रिहाना को पछाड़ा, बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार
फोर्ब्स के मुताबिक, $1.6 बिलियन की नेटवर्थ के साथ टेलर स्विफ्ट दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार बन गई हैं। स्विफ्ट ने रिहाना को पछाड़कर यह तमगा हासिल किया है जिनकी नेटवर्थ $1.4 बिलियन है। दरअसल, स्विफ्ट अक्टूबर 2023 में अपने एक टूर के बाद बिलियनेयर बनी थीं। दुनिया के बिलियनेयर्स की फोर्ब्स सूची में स्विफ्ट 2,117वें स्थान पर हैं।