टेलर स्विफ्ट 'नैशविले गीतकार हॉल ऑफ फेम' में हुईं शामिल, बनीं सबसे कम उम्र की सदस्य
पॉप सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट को आधिकारिक तौर पर 'नैशविले गीतकार हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है। वह इस संस्था की अब तक की सबसे कम उम्र की सदस्य बन गई हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "मैं इस सम्मान हमेशा संजोकर रखूंगी, क्योंकि नैशविले ही वह जगह है, जिसने मुझमें इस खूबी को निखारा और तराशा है।"