टेलीविज़न जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अचिंत कौर की मां गुरमित का निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "हमारा दिल टूट गया है, कृपया मां को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में ध्यान रखें।" अचिंत ने 'जमाई राजा', क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर-घर की' समेत कई सीरियल्स में काम किया था।