टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिवर में मिला टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर
'ससुराल सिमर का' फेम टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर पाया गया है। उनके पति-अभिनेता शोएब इब्राहिम ने कहा, "दीपिका के पेट में दर्द शुरू हुआ...हमें लगा एसिडिटी है। दवा से आराम नहीं मिला तो सीटी स्कैन कराया गया जिसमें पता चला कि दीपिका के लिवर के बाएं हिस्से में ट्यूमर है जो टेनिस बॉल जितना बड़ा है।"