क्राइम पेट्रोल समेत कई टीवी शोज़ में काम कर चुके अभिनेता ललित मनचंदा ने मेरठ में अपने भाई के घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, काफी समय से ललित को काम नहीं मिल रहा था जिसकी वजह से वह परेशान थे और कुछ महीने पहले परिवार के साथ मुंबई से मेरठ आए थे।