ट्विंकल खन्ना ने मुंढे की रेड पर ली चुटकी, बोलीं- मेरा शाही मसाला मुगल काल में हुआ एक्सपायर
ट्विंकल खन्ना ने अपने ‘मिसेज फनीबोन्स’ कॉलम में तुकाराम मुंढे की रेड पर चुटकी ली। उन्होंने लिखा, "तुकाराम मुंढे से प्रेरित होकर मैंने अपनी रसोई में छापा मारा और ऐसा शाही मसाला मिला, जो मुगल साम्राज्य के समय एक्सपायर हुआ होगा। जो लोग इतिहास की किताबों से मुगलों को मिटाना चाहते हैं, वो कोफ्ते, कोरमा और कबाब छोड़ दें।"