टीवी देखने पड़ोसी के घर गए 7 साल के बच्चे को यूपी में पिलाई गई शराब, बिगड़ी हालत
शाहजहांपुर (यूपी) में हाल ही में एक 7 वर्षीय बच्चे को पड़ोसी ने कथित तौर पर शराब पिला दी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा टीवी देखने के लिए पड़ोसी के घर गया था। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे छुट्टी दे दी गई है।