टीवी पर डिबेट के दौरान भगवान कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर पैनलिस्ट ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़
एक न्यूज़ चैनल पर हाल ही में लाइव टीवी डिबेट के दौरान पैनलिस्ट के बीच हाथापाई हो गई जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। वीडियो में भगवान कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर हिंदू धर्मगुरु व मुस्लिम स्कॉलर एक-दूसरे को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। वीडियो में एंकर को 'नहीं…नहीं..नहीं…डिबेट में यह नहीं चलेगा' बोलते हुए सुना जा सकता है।