टीवी सोमनाथन नियुक्त हुए देश के कैबिनेट सचिव

केंद्र सरकार ने 1987 बैच के आईएएस अधिकारी टीवी सोमनाथन को देश का कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है। आधिकारिक आदेश के मुताबिक, सोमनाथन 30 अगस्त 2024 से पदभार संभालेंगे और उन्हें 2 साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि सोमनाथन इस पद पर 1982 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव गौबा का स्थान लेंगे।

Load More