ट्विशा के परिवार ने CM मोहन यादव से की मुलाकात, CBI को जांच सौंपने की सीएम करेंगे सिफारिश
ट्विशा शर्मा के परिवार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द-से-जल्द दोषियों को सज़ा होगी। सीएम ने परिवार से कहा कि मामले की जांच सीबीआई को दिए जाने के लिए अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट का ऑर्डर होता है तो फिर से पोस्टमॉर्टम ज़रूर होगा।