ट्विशा केस में पूर्व जज सास पर गिरी गाज, चला गया बड़ा पद
ट्विशा शर्मा की मौत का केस सुर्खियों में आने के बाद पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह को ज़िला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग (भोपाल-2) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। एमपी के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत ने
इसकी पुष्टि की है। गिरिबाला पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज है और उन्हें अग्रिम ज़मानत मिल चुकी है।