टास्क के दौरान आइस बाथ लेने से मलेशिया में महिला कर्मी के पैर हुए सुन्न, कंपनी की हुई आलोचना
मलेशिया में एक कंपनी के टीम-बॉन्डिंग टास्क के दौरान आइस बाथ लेने से एक महिला के पैर लाल व सुन्न हो गए और वह चलने में असमर्थ हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। कंपनी ने कहा कि यह अभ्यास प्रोफेशनल्स की देखरेख में किया गया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने टास्क की आलोचना करते हुए इसे 'बकवास' बताया।