टेस्ट इतिहास में पहली बार किसी टीम ने दोनों पारियों में बनाए 500 से ज़्यादा रन
ज़िम्बाब्वे, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी मैच की दोनों पारियों में 500+ रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। उसने शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 504 रन बनाए जबकि दूसरी पारी 5 विकेट पर 523 रन बनाकर घोषित की। दूसरी पारी में क्रेग एर्विन ने 206*(279) और वेस्ली मधेवेरे ने 100*(108) रन बनाए।