टेस्ट एटलस ने जारी की 100 सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की सूची, भारतीय व्यंजन को मिला 12वां स्थान
टेस्ट एटलस ने 2024-25 के लिए दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की सूची जारी की है जिसमें भारतीय व्यंजन को 12वां स्थान मिला है। सूची के अनुसार, दुनिया के टॉप 5 व्यंजनों में ग्रीक, इटैलियन, मेक्सिकन, स्पैनिश और पुर्तगाली व्यंजन शामिल हैं। टेस्ट एटलस ने 15,000 से अधिक फूड्स के लिए 4,77,287 वैध रेटिंग के आधार पर रैंकिंग दी है।