टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने पर 2027 में इंग्लैंड की मेज़बानी करेगा ऑस्ट्रेलिया

टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया मार्च 2027 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की मेज़बानी करेगा। गौरतलब है कि पहला टेस्ट मैच मार्च 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एमसीजी में खेला गया था और ऑस्ट्रेलिया ने 45 रनों से यह मैच जीता था।

Load More