टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड के सबसे बड़े सफल रन-चेज़ कौन से हैं?
इंग्लैंड ने जुलाई-2022 में भारत के खिलाफ बर्मिंघम में 378-रनों का लक्ष्य हासिल कर टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज़ दर्ज किया था। दूसरा बड़ा सफल रन चेज़ इंग्लैंड ने अगस्त-2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड्स में 359-रन और तीसरा सबसे बड़ा रन चेज़ 1928-29 की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 332-रन का लक्ष्य हासिल कर दर्ज किया था।