टेस्ट क्रिकेट के लिए बेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हैं पंत: मोहम्मद कैफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक इंटरव्यू में कहा है, "आंकड़ों की बात करें तो ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट के लिए बेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हैं। इंडियन थिंक टैंक में कोई पंत के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचता है।" उन्होंने कहा, "पांचवें-छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने वाले पंत इस पोजिशन पर टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर हैं।"