टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं, मेरा बल्लेबाज़ी औसत 55 है: रिंकू सिंह
भारतीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने बताया है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना काफी पसंद है और वह इसे खेलना चाहते हैं। रिंकू ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट में मेरा बल्लेबाज़ी औसत 55 है। टेस्ट क्रिकेट बहुत बड़ा क्रिकेट है...मुझे बहुत मज़ा आता है।" उन्होंने कहा, "वनडे/टी20 तो सब खेलते हैं मगर आज के समय में टेस्ट खेलना बहुत बड़ी बात है।"