टेस्ट क्रिकेट पहली प्राथमिकता है: ICC के चेयरमैन चुने जाने के बाद जय शाह
आईसीसी के चेयरमैन चुने जाने के बाद जय शाह ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता है। शाह ने कहा, "टी20 स्वाभाविक रूप से रोमांचक फॉर्मेट है लेकिन टेस्ट क्रिकेट का सभी के लिए प्राथमिकता बना रहना ज़रूरी है। टेस्ट हमारे खेल का आधार है। क्रिकेटर्स को लंबे प्रारूप की ओर आकर्षित किया जाना चाहिए।"