टेस्ट क्रिकेट में 148 साल, 3 माह और 20 दिन में बना यह रिकॉर्ड
एजबैस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान शुक्रवार को टेस्ट इतिहास का 10,000वां डक देखने को मिला। यह अनचाहा रिकॉर्ड इंग्लिश ऑल-राउंडर ब्रायडन कार्स के नाम जुड़ा जिन्हें भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ने 0 रन पर आउट किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ट में 10,000वां डक पूरा होने में 148 साल, 3 महीने और 20 दिन लगे।