टेस्ट क्रिकेट में 7वें सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने अश्विन
भारतीय स्पिन गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट (531) लेने वालों की सूची में 7वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ नेथन लायन (530) को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने 800 विकेट लिए हैं।