टेस्ट क्रिकेट में किन बल्लेबाज़ों ने भारत के खिलाफ जड़े हैं सर्वाधिक शतक?
इंग्लिश बल्लेबाज़ जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत के खिलाफ अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा और वह संयुक्त रूप से भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। स्टीव स्मिथ ने भी भारत के खिलाफ 11 टेस्ट शतक जड़े हैं। गैरी सोबर्स, विवियन रिचर्ड्स और रिकी पॉन्टिंग ने भारत के खिलाफ 8-8 टेस्ट शतक जड़े हैं।