टेस्ट क्रिकेट में किन भारतीय जोड़ियों ने पहले विकेट के लिए की हैं 300+ रन की पार्टनरशिप?
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की तीन जोड़ियों ने पहले विकेट के लिए 300+ रन की साझेदारियां की हैं। सबसे पहले वीनू मांकड़-पंकज रॉय (1956) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 413 रन की साझेदारी की। वीरेंद्र सहवाग-राहुल द्रविड़ (2006) ने पाकिस्तान के खिलाफ 410 रन की साझेदारी की जबकि मयंक अग्रवाल-रोहित शर्मा (2019) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 317 रन जोड़े।