टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर किसने बनाए सबसे ज़्यादा रन?
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने रिकी पॉन्टिंग को पछाड़ कर घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं। रूट ने इंग्लैंड में 156-पारियों में 7,594 रन बनाए जबकि पॉन्टिंग के नाम 7,578 रन हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर 7,216 रन के साथ तीसरे और श्रीलंका के महेला जयवर्धने 7,167 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।