टेस्ट क्रिकेट में जो रूट से बेहतर हैं स्टीव स्मिथ व विराट कोहली: डैरेन लेहमन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डैरेन लेहमन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ व भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट से बेहतर हैं। लेहमन ने कहा, "रूट शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन वह सर्वकालिक महान खिलाड़ी नहीं हैं।" इस पर रूट ने कहा, "मैं अपना काम कर रहा, लेहमन अपना कर सकते हैं।"