टेस्ट टीम में अब भी पुजारा के लिए जगह है, हमें रक्षात्मक खिलाड़ी की ज़रूरत है: उथप्पा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले कहा है, "टेस्ट टीम में अब भी चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी के लिए जगह है।" उन्होंने कहा, "हमें किसी रक्षात्मक खिलाड़ी की ज़रूरत है...कोई ऐसा खिलाड़ी जो पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट खेल सके। अभी लोकेश राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन ऐसे खिलाड़ी हैं जो यह भूमिका निभा सकते हैं।"