टेस्ट ड्राइव के दौरान कोच्चि में आमने-सामने से भिड़ीं ₹6 करोड़ की 2 मर्सिडीज़
कोच्चि (केरल) में हाल ही में टेस्ट ड्राइव के दौरान करीब ₹3.3 करोड़ की 'मर्सिडीज़-बेंज़ AMG GT 63 S E' व करीब ₹2.44 करोड़ की 'मर्सिडीज़-बेंज़ AMG SL55 Roadster' आमने-सामने से टकरा गईं। 'मर्सिडीज़-बेंज़ AMG GT 63 S E' चला रही महिला ने पुराने रेलवे ट्रैक के एलिवेटेड सेक्शन से टकराने के बाद नियंत्रण खो दिया जिससे यह हादसा हुआ।