टेस्ट में 100 या उससे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज़ बने जो रूट

बल्लेबाज़ जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में रूट ने यह उपलब्धि हासिल की। 50+ स्कोर के मामले में रूट से पहले सचिन तेंदुलकर (119), रिकी पॉन्टिंग (103) और जैक कैलिस (103) यह कारनामा कर चुके हैं।

Load More