टेस्ट में 7वें सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने टिम साउदी, ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे
न्यूज़ीलैंड टेस्ट टीम के कप्तान टिम साउदी टेस्ट में 7वें सर्वाधिक छक्के (89) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। साउदी ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक छक्का लगाने के साथ यह उपलब्धि हासिल की। साउदी ने टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज़) को पीछे छोड़ा है जिन्होंने 88 छक्के लगाए थे।