टेस्ट में बतौर फील्डर सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बने जो रूट, तोड़ा द्रविड़ का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के क्रिकेटर जो रूट बतौर फील्डर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक कैच (211) लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रूट ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शुक्रवार को भारतीय बल्लेबाज़ करुण नायर का कैच लेकर यह उपलब्धि हासिल की। रूट ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने टेस्ट में 210 कैच लिए थे।

Load More