टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज़ों के शीर्ष 4 निजी स्कोर में से 3 सहवाग के नाम है दर्ज
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज़ों के शीर्ष 4 व्यक्तिगत स्कोर में से 3 पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है। सहवाग ने 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319(304) का भारत का सर्वोच्च व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर बनाया। उन्होंने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 309(375) और 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 293(254) रन बनाए। सहवाग का आज 46वां जन्मदिन है।