'द गार्जियन' की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी चेयरमैन जय शाह 2027-29 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए 4 दिवसीय टेस्ट मैचों को मंज़ूरी देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका उद्देश्य छोटे देशों को अधिक मैच और लंबी सीरीज़ खेलने में मदद करना है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत को ऐशेज़, बॉर्डर-गावस्कर और ऐंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए पांच दिवसीय टेस्ट मैच की अनुमति होगी।