टेस्ट मैच बल्लेबाज़ों के बूते नहीं बल्कि गेंदबाज़ों के दम पर जीते जाते हैं: अश्विन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पांचवें टेस्ट में एक अतिरिक्त विकेट टेकर गेंदबाज़ के साथ उतरने की सलाह दी है। अश्विन ने कहा कि टेस्ट मैच बल्लेबाज़ों के बूते नहीं बल्कि गेंदबाज़ों की काबिलियत के दम पर जीते जाते हैं। उन्होंने कहा कि बल्लेबाज़ सिर्फ टेस्ट को ड्रॉ करा सकते हैं।