टेस्ट सीरीज़ खेलने के लिए 18 साल बाद पाकिस्तान पहुंची वेस्टइंडीज़ की टीम

वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम करीब 18 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज़ खेलने के लिए सोमवार को इस्लामाबाद पहुंची। वेस्टइंडीज़ 17 जनवरी से मुल्तान में खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट से पहले इस्लामाबाद में 10 जनवरी से पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में टेस्ट सीरीज़ के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था।

Load More