टेस्ट सीरीज़ के लिए पाकिस्तान दौरे से पहले बांग्लादेश ने की सुरक्षा सलाहकार की मांग
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए पाकिस्तान जाने से पहले खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए अपनी सरकार से सुरक्षा सलाहकार की मांग की है। बकौल बीसीबी के डायरेक्टर जलाल यूनुस, सुरक्षा सलाहकार सुरक्षा मुद्दों को लेकर पाकिस्तान से संवाद बनाए रखेगा। पहला मैच 21-25 अगस्त जबकि दूसरा मैच 30 अगस्त-3 सितंबर तक खेला जाएगा।