टेस्ला के शेयर 15% तक हुए क्रैश, फिर भी ट्रेडर्स ने कमाए ₹41,500 करोड़
अमेरिकी EV कंपनी टेस्ला के Q2 नतीजे उम्मीद से कम रहने के बाद कंपनी के शेयर एक दिन में करीब 15% तक टूट गए जो एक साल से अधिक की सबसे बड़ी गिरावट है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शेयर में गिरावट पर दांव लगाने वाले ट्रेडर्स को एक दिन में $4.3 बिलियन (₹41,500 करोड़) का मार्क-टू-मार्केट फायदा होने का अनुमान है।