टेस्ला ने भारत में फैक्ट्री स्थापित करने की योजना को ठंडे बस्ते में डाला
Teslarati की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने भारत में EV मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री लगाने की अपनी योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। बकौल रिपोर्ट, टेस्ला को इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ में 110% से 15% तक की छूट देने से पहले एक स्थानीय कारखाना स्थापित करने के लिए कहा था जिसके लिए टेस्ला तैयार नहीं हुई।