पहले टच स्क्रीन मैकबुक प्रो में 10 साल बाद लौटा चमकने वाला एप्पल लोगो
एप्पल अपने नए मैकबुक प्रो में 2016 से हटाया गया चमकने वाला लोगो वापस लाया है। नए मॉडल में पहली बार टच स्क्रीन, OLED डिस्प्ले, M5 प्रो और M5 मैक्स चिप दी गई जबकि स्क्रीन की अधिकतम चमक 2,000 निट्स है। एप्पल के मुताबिक, लैपटॉप की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक चल सकती है।