टमाटर के बढ़े दामों से दिल्ली के लोगों को जल्द मिल सकती है राहत: केंद्र
भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे ने गुरुवार को कहा है, "हमें उम्मीद है कि महाराष्ट्र से टमाटर की आपूर्ति में जल्द बढ़ोतरी होगी जिससे दिल्ली में कीमतों को स्थिर करने में मदद मिलेगी।" उन्होंने कहा कि सरकार कीमतों में उतार-चढ़ाव पर कड़ी निगरानी रख रही है। बकौल रिपोर्ट्स, दिल्ली-एनसीआर में टमाटर ₹100/किलो बिक रहा है।