टमाटर की कीमतों में वृद्धि के बीच बेंगलुरु में 2.5 टन टमाटर से लदा ट्रक लेकर 3 लोग हुए फरार
बेंगलुरु (कर्नाटक) में 3 व्यक्तियों द्वारा 2.5 टन टमाटर से लदा ट्रक लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक की एक कार से टक्कर हुई थी जिसमें आरोपी सवार थे। बकौल पुलिस, आरोपियों ने ट्रक चालक से हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार के पैसे मांगे और न देने पर ट्रक लेकर फरार हो गए।