टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए हैं?
केंद्र ने नेफेड और एनसीसीएफ को तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदकर अत्यधिक खपत वाले शहरों में वितरित करने को कहा है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से रियायती दरों पर खुदरा दुकानों से टमाटर की बिक्री होगी। वहीं, उन शहरों में भी रियायती दरों पर टमाटर भेजे जाएंगे जहां इसकी कीमत राष्ट्रीय औसत से अधिक होगी।