टमाटर बेचकर करोड़पति बने तेलंगाना के किसान ने खरीदी नई कार व नया ट्रैक्टर

टमाटर की अत्यधिक कीमतों के बीच टमाटर बेचकर करोड़पति बने तेलंगाना के के. अनंत रेड्डी नामक किसान ने नई हुंडई वेन्यू कार व नया ट्रैक्टर खरीदा है। वहीं, 5 एकड़ के खेत में उगाए टमाटर बेचकर ₹1.4 करोड़ कमाने वाले कर्नाटक के 35-वर्षीय किसान अरविंद अब अपनी मां के लिए 'आलीशान' मकान खरीदेंगे। अरविंद की मां एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।

Load More