टर्म इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस में क्या है अंतर?
'मनीकंट्रोल' के अनुसार, टर्म इंश्योरेंस एक निश्चित अवधि के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है और पॉलिसीधारक की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर नॉमिनी को बीमा राशि मिलती है। बकौल रिपोर्ट, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीधारक के पॉलिसी अवधि से अधिक जीवित रहने पर मैच्योरिटी लाभ देता है। टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियां कम प्रीमियम पर उच्च कवरेज देती है।