टहनी से जंगल की आग बुझाते उत्तराखंड के मंत्री का वीडियो हुआ वायरल, हुए ट्रोल
उत्तराखंड के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह टहनी से जंगल की आग बुझाते दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। एक पत्रकार ने लिखा, "वाह... अब उत्तराखंड के जंगलों की आग बुझ जाएगी🙄...कितने शानदार मंत्री हैं?" एक अन्य ने लिखा, "यह क्या नाटक चल रहा है।"