'टाइगर 3' की सफलता के बीच सनी देओल ने सलमान के साथ शेयर की फोटो, कहा- जीत गए
फिल्म 'टाइगर 3' की सफलता के बीच अभिनेता सनी देओल ने ऐक्टर सलमान खान के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने 'जीत गए' लिखा है। बतौर खबर, दुनियाभर में फिल्म अब तक करीब ₹371 करोड़ कमा चुकी है। गौरतलब है कि फिल्म 'टाइगर 3' सलमान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी है।