टाइगर ग्लोबल ने ज़ोमैटो में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचीं

टाइगर ग्लोबल द्वारा संचालित वेंचर कैपिटल फंड 'इंटरनेट फंड III पीटीई लिमिटेड' सोमवार को बल्क डील के माध्यम से फूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो में अपनी बची हुई पूरी हिस्सेदारी ₹1,123.85 करोड़ में बेचकर कंपनी से बाहर हो गई। इंटरनेट फंड III ने ज़ोमैटो के 12.34 करोड़ शेयर या 1.44% हिस्सेदारी ₹91.01 प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची।

Load More