टाइगर भूखा है: धर्मशाला टेस्ट में अर्धशतक जड़ने वाले सरफराज़ की तारीफ में सूर्यकुमार यादव
इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में शुक्रवार को अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज़ सरफराज़ खान के लिए सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने सरफराज़ की तस्वीर शेयर कर लिखा, "टाइगर भूखा है।" गौरतलब है, इसी सीरीज़ में टेस्ट डेब्यू करने के बाद पांचवीं पारी में सरफराज़ का यह तीसरा अर्धशतक है।