टाइगर श्रॉफ ने दिशा धानुका को डेट करने की खबरों को नकारा, कहा- पिछले 2 साल से सिंगल हूं
अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि वह दिशा धानुका को डेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "कुछ महीने पहले...मेरा नाम किसी और से जोड़ा गया था...लेकिन पिछले 2 साल से सिंगल हूं।" गौरतलब है, खबरें थीं कि एक प्रोडक्शन हाउस में कार्यरत दिशा स्क्रिप्ट चुनने में टाइगर की मदद करती हैं।