टाइटैनिक का मलबा दिखाने पर्यटकों को लेकर गई पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में हुई लापता
बीबीसी ने यूएस कोस्ट गार्ड के हवाले से सोमवार को बताया कि पर्यटकों को टाइटैनिक जहाज़ का मलबा दिखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली एक पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में लापता हो गई है। लापता हुई इस पनडुब्बी में यूके के अरबपति हैमिश हार्डिंग समेत 5 लोग सवार थे। बड़े पैमाने पर पनडुब्बी की तलाश की जा रही है।