'टाइटैनिक' के निर्देशक कैमरून $33 मिलियन में बेचेंगे यूएस में अपनी 100 एकड़ की संपत्ति
'टाइटैनिक' के निर्देशक जेम्स कैमरून कैलिफोर्निया में अपना 102 एकड़ का फार्म $33 मिलियन में बेचेंगे। फार्म में 8,000 वर्ग फीट का मकान है जिसमें 5 बेडरूम, 7 बाथरूम, एक गेस्टहाउस, एक बड़ा पूल, एक टेनिस कोर्ट, कई हाइकिंग ट्रेल्स और एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग पैड है। कैमरून ने यह संपत्ति 1990 के दशक में करीब $4.4 मिलियन में खरीदी थी।